Arrah News: बिहार के भोजपुर में आरा सिविल कोर्ट से अपहरण के केस में गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।