यूपी में 25-30 अक्टूबर और 2 नवंबर को पीईटी 2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसको दो पाली में कराया जाएगा. वहीं परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए लखनऊ में प्रशासन अलर्ट मोड पर है.