ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान शेखर, सुनीता और सपना के रूप में हुई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेखर, सुनीता और सपना को गिरफ्तार कर लिया है.