4 Min Read जोधपुर : पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े उत्सव 'मारवाड़ महोत्सव 2026' का भव्य आगाज शनिवार सुबह सूर्य नगरी जोधपुर में हुआ. पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ की समृद्ध संस्कृति को आमजन तक पहुंचाना, राष्ट्रीय व वैश्विक मंच प्रदान करना और विलुप्त हो रही लोक कलाओं का संरक्षण करना है.