Kanpur News: कानपुर के चकरपुर स्थित नवीन सब्जी मंडी में शनिवार को 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और आजाद पार्क का उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। यूपी फ्रूट एसोसिएशन ने गांधी जयंती पर शहीदों की स्मृति में यह पहल की। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य बलिदान को याद करना और लोगों में देशभक्ति की भावना मजबूत करना है।, Kanpur Hindi News.