लोड हो रहा हैलोड हो रहा हैमणिपुर के इंफाल ईस्ट ज़िले में स्थित उयुम्पोक गाँव में 32 साल के क्षेत्रिमयुम सुशील के घर पर मातम छाया हुआ है. 19 अक्तूबर को इंफाल घाटी में चरमपंथियों के एक कथित हमले में जिन तीन मैतेई लोगों की मौत हो गई थी, उनमें सुशील एक थे.