आने वाले दिनों में कई जगह हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना. शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है. इसके कारण दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि सुबह शाम हल्की ठंड देखने को मिली रही है. कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा शून्य के आस पास पहुंच चुका है.