रांची के सुखदेवनगर में ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकान से ₹50 हजार चुराए. उसकी करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है. आर्यपुरी रोड नंबर-1 स्थित दीपक इंटरप्राइजेज दुकान के काउंटर से एक युवक 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया.