रांची नगर निगम की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था के बावजूद सामुदायिक भवनों का हो रहा अवैध उपयोग. निगम ने उठाया सख्त कदम, जानें क्या हैं नए नियम. रांची नगर निगम के सामुदायिक भवनों की बुकिंग अब ऑनलाइन होगी. पहले चरण में शहर के पांच सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है. हालांकि, ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बावजूद अब तक इन भवनों के लिए एक भी बुकिंग नहीं मिली है.