Godda News: पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार देर शाम हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में किया गया। कलाली मोड़ से शुरू हुई यात्रा मुख्य चौक, सपिन नदी और अंदर बाजार होते हुए बाबा जी पोखर पहुंची, जहां विधि-विधान से विसर्जन हुआ। पुलिस की मुस्तैदी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मां से सुख-शांति की कामना की और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।