दरभंगा शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए मधुबनी में 55 मतदान केंद्र तैयार. निष्पक्ष चुनाव हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कड़े निगरानी के निर्देश. Madhubani News: मधुबनी जिले में बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी की व्यापक व्यवस्था की है.