सिवान के आलमपुर गांव में अवैध पटाखा भंडार में हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची मुस्कान के मलबे में दबे होने की सूचना है। जिलाधिकारी ने पटना से टीम आने की चर्चा को खारिज करते हुए बताया कि स्थानीय टीम राहत कार्य में जुटी है, और घटना की जांच जारी है।