Ayodhya Durga Puja immersion update. Follow Dainik Bhaskar for latest news on visarjan. शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के समापन के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला बुधवार देर रात एक बजे तक जारी रहा। रुदौली, सोहावल, मिल्कीपुर और बीकापुर तहसील क्षेत्रों में करीब एक हजार प्रतिमाओं का गोमती, सरयू और तमसा नदियों सहित विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया गया।