बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 25 जिलों के 28 स्थानों पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. Bihar News : बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए गया जी के डोभी प्रखंड में लगभग 1670 एकड़ भूमि पर बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी विकसित की जा रही है. इसके तहत भूमि आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ 24 अक्टूबर को बोधगया स्थित आइटीसी-वेलकम होटल में होगा.