काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो आयोजित है, जिसमें 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। पीएम मोदी नमो घाट पर एयर शो में शामिल होने के साथ ही रूपापुर में अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण भी करेंगे, जिसमें रक्षा मंत्री और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।