बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में छह साल में मतदाताओं की संख्या 30% बढ़ गई. बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में छह साल में मतदाताओं की संख्या 30% बढ़ गई, लेकिन मतदान लगभग स्थिर रहा। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 8,403 अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, मतदान प्रतिशत में मामूली बढ़त ही दर्ज की गई।वर्ष 2020 के चुनाव में 36,705 मतदाता थे, पर इस बार संख्या 47,701 रही।