प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मरीज के तीमारदार और चालक को कमरे में बंद कर पीटने और सामान छीनने का आरोप लगा है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और ड्यूटी पर तैनात सभी जूनियर व सीनियर रेजीडेंट को निलंबित कर दिया गया है।