अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। न्यासी डॉक्टर निर्मला यादव को इस समारोह का प्रभारी बनाया गया है। बृहस्पतिवार शाम महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। धार्मिक समिति बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र, सचिव जगदीश आफले, आचार्य केशव और इंद्र देव मिश्र सहित कई जिम्मेदार लोग शामिल हुए। परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम.