लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं (वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना) के अंतर्गत भूखण्डों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 03 दिन बढ़ा दी गई है. बैंक अवकाश एवं आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इच्छुक लोग 27 अक्टूबर, 2026 तक पंजीकरण करा सकेंगे. दोनों योजनाओं को लेकर अभी तक आवेदकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.