लखनऊ। 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में शुक्रवार को ऑलिव वॉरियर्स एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ वॉरियर्स एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। मुकाबले में विजेता टीम की ओर से मो. सोहेल और मो. जिशान ने एक-एक गोल किया। लखनऊ वॉरियर्स के लिए रॉबिन ने गोल दागा। बेकर्स ग्राउंड पर मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। ऑलिव वॉरियर्स एफसी ने 19वें मिनट में मो.