मरचोई गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया. ताला तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान, जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए. पुलिस जांच में जुटी. थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया. चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये.