पटना के बाहापुर गांव में गली के विवाद में एक महिला की हत्या और बहू के गर्भपात के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने पटना-भागलपुर एनएच 80 को जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर तैनात है। पटना जिले की सीमा पर स्थित बाहापुर गांव में गली के विवाद में शनिवार रात सास की हत्या और बहू का कथित तौर पर गर्भपात होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए।