दुकान की रजिस्ट्री में गवाही के नाम पर 20 हजार लेते निगम सहायक गिरफ्तार. मुगल कैनाल की दुकान का मालिकाना हक परिवार के सदस्यों के नाम हस्तांतरित कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में नगर निगम का सहायक राम सिंह शुक्रवार को एसीबी के जाल में फंस गया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उसे लघु सचिवालय में तहसील कार्यालय के बाहर 20 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार.