Faridabad News: फरीदाबाद जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सेवानिवृत्ति के बाद करीब आठ साल से पेंशन का इंतजार कर रहे जगबीर सिंह को राहत दी। आयोग ने कंपनी को आवश्यक दस्तावेज ईपीएफओ को देने और ईपीएफओ को पेंशन मामला निपटाकर छह अप्रैल 2018 से बकाया राशि पर छह प्रतिशत सालाना ब्याज देने का आदेश दिया। मानसिक परेशानी और मुकदमे के खर्च के लिए 5,500-5,500 रुपये भी देने होंगे।, Faridabad Hindi News.