Dhanbad News: धनबाद जिला पशुपालन विभाग ने मुर्गियों और अन्य पक्षियों की चोंच गर्म ब्लेड से काटने पर रोक लगा दी है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पोल्ट्री फार्म, हैचरी और पालकों को निर्देश जारी किया। विभाग के अनुसार इस प्रक्रिया से पक्षियों को दर्द, रक्तस्राव और शारीरिक नुकसान होता है। उल्लंघन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। पालकों से बेहतर आहार, स्वच्छ पानी और आवास देने की अपील की.