मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य 1 दिसंबर से शुरू होगा, जिसके लिए 84 दिनों का ब्लॉक मांगा गया है। छठ पर्व के बाद निर्माण कार्य तेज करने के लिए प्लेटफॉर्म का 450 मीटर हिस्सा आरएलडीए को सौंपा जाएगा, जिससे ट्रेनों के परिचालन और अन्य प्लेटफॉर्म पर दबाव बढ़ेगा।