लक्सर से मुरादाबाद आ रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में नगीना स्टेशन के पास आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, हालांकि अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाकर ट्रेन को मुरादाबाद रवाना किया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।