Moradabad News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आरटीओ ऑफिस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय मजदूर प्रेम सिंह की मौत हो गई। वह कुन्दरकी के नानपुर गांव से भांजी के यहां भात भरकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा और सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश शुरू की।, Moradabad Hindi.