राम भक्तों के लिए खुशखबरी! अयोध्या Ram Mandir में सुगम दर्शन पास अब 90 दिन पहले होंगे बुक, रोजाना मिलने वाले पास भी दोगुने किए गए. अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने ‘सुगम दर्शन’ पास की एडवांस बुकिंग सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी है और रोजाना मिलने वाले पास की संख्या भी दोगुनी कर दी है.