एमएलसी शिक्षक चुनाव में बना रिकॉर्ड, 79 फीसदी वोट बरसे. गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को जिले में 79.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 15 मतदेय स्थलों पर पंजीकृत 3084 मतदाताओं में से 2417 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मवई में सर्वाधिक 88.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शहर स्थित नगर निगम कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र पर सबसे कम 68.