Meerut News: मेरठ जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2,981 बूथों पर 24 अक्टूबर 2026 को विशेष मतदाता नामांकन अभियान आयोजित होगा। बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र लोग फार्म-6 के साथ पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो और जन्म व निवास प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करें।, Meerut Hindi News - Hindustan.