Varanasi News: वाराणसी के रामनगर दुर्ग स्थित दक्षिणामुखी काले हनुमानजी के दर्शन 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। पिछली दो बार अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए दुर्ग प्रशासन और पुलिस ने विचार-विमर्श कर दर्शन की समय-सीमा और व्यवस्था तय की है। यह दर्शन श्रीराम राज्याभिषेक के बाद हर वर्ष होने वाली पुरानी परंपरा का.