आगरा। नगर निगम टास्कफोर्स ने बृहस्पतिवार को भगवान टॉकीज के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। करीब एक दर्जन ठेल-ढकेल व काउंटर जब्त किए। वहीं, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के चालान भी किए गए। इस दौरान दुकानदारों की टास्कफोर्स के साथ तकरार भी हुई। सेनेटरी इंस्पेक्टर जागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे टास्कफोर्स ने यह कार्रवाई की। सामान जब्त करने पर दुकानदारों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति.