महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की विकास के लिए बजट की मांग की. लखनऊ: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अब भी सामान्य नहीं हो पाया है. कई परिवारों का जीवन आज भी अस्त-व्यस्त है, जिसको देखते हुए, महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.