उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET के लिए लखनऊ में परीक्षार्थियों हेतु अतिरिक्त बसों और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 25 से 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान उपलब्ध रहेगी, जिसमें 24 घंटे परिवहन सेवाएं मिलेंगी।