आलमबाग। कृष्णानगर में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर जालसाजों ने पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कानपुर रोड सेक्टर-डी, एलडीए कॉलोनी निवासी राम अवतार गुप्ता का मोबाइल फोन 28 सितंबर को चोरी हो गया था। इसकी ई एफआईआर पीड़ित ने दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत की थी। एक अक्तूबर को उनके एसबीआई खाते से 80,599.