Lucknow News: सरोजनीनगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट का आरोपी संगीत को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के भाई ने 20 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई थीं। आरोपी के खिलाफ उन्नाव में गैर इरादतन हत्या का एक पुराना मामला भी दर्ज है।, Lucknow Hindi.