मोहनलालगंज। गौरा स्थित स्पर्श ग्रीन सिटी में बुधवार दोपहर चोरों ने ट्रक चालक सूर्यमणि शुक्ला के बंद मकान से 40 हजार की नकदी और दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। पास में स्थित अधिवक्ता रामेंद्र सिंह के बंद मकान में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक नहीं खुला। रायबरेली के महाराजगंज निवासी सूर्यमणि ने बताया कि पत्नी मोनिका और बच्चों के साथ मनीष मिश्रा के मकान में.