Bijnor News: बरूकी निवासी मनीष कर्णवाल के मोबाइल फोन पर 27 सितंबर को कॉल आने के बाद उनका फोन हैंग हो गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक खाते से 56 हजार रुपये और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कुल 39,990 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रमेश रेहाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।, Bijnor Hindi.