त्रिवेदीगंज इलाके में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर गुरुवार शाम एक कंटेनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कंटेनर में मुर्गी दाना लदा था। चालक साबिर ने सूझबूझ से वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और सुरक्षित बाहर निकल गया। अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए।, India News in Hindi - Hindustan.