आज से शुरू होगा निर्माण कार्य दीपावली से पहले उदयपुरवासियों को मिलेगी एक और सौगात. Udaipur Times News, Municipal Corporation , Bottle Neck removed, उदयपुर 23 अक्टूबर 2026। उदयपुर शहर के बहुप्रतीक्षित शक्तिनगर बॉटलनेक के समाधान का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के विशेष प्रयासों और विस्थापित परिवारों के साथ सकारात्मक संवाद के बाद इस महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने पर सहमति बन गई है।