मराठा समाज ने थाने पर प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट. धमतरी: लोगों की समझदारी से मराठापारा और बांसपारा में बड़ी घटना होते-होते टल गई. मराठा समाज के लोगों का आरोप है कि 2 दर्जन से ज्यादा नकाबपोश लोगों ने उनके मोहल्ले में हथियार और लाठियां लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की.