कानपुर के सजेती में घरेलू विवाद के दौरान देवर-भाभी के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट लिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घाटमपुर सीएचसी से कानपुर के उर्सुला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।