Kanpur News: कानपुर के चकेरी में शुक्रवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 19 वर्षीय बीए छात्र घनश्याम घायल हो गया। वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूटी से रामादेवी जा रहा था, तभी कांशीराम अस्पताल के पास मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। मांझा हटाने की कोशिश में उसके दोनों हाथों की उंगलियां कट गईं। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।, Kanpur Hindi News - Hindustan.