दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत नाम जोड़ने और त्रुटियां सुधारने के लिए 25 अक्टूबर को आखिरी विशेष शिविर लगेंगे। नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर नए वोटर आईडी और अन्य संशोधनों के लिए आवेदन कर सकते हैं, आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।