ग्वालियर में एक पड़ोसी ने 14 वर्षीय किशोर को माता की झांकी दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसकी बलि देने की कोशिश की। आरोपी ने बच्चे पर चाकू से नौ वार किए और मरा समझकर फरार हो गया, घायल किशोर किसी तरह घर पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।