शिक्षार्थियों को विवि की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा पद्धति से संबंधित जानकारी दी गई। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर स्थित आदर्श अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को नवप्रवेशी शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षार्थियों को विवि की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा पद्धति से संबंधित जानकारी दी गई। सुभाष रमोला ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए शिक्षार्थियों को विवि के शैक्षिक वातावरण और कार्यप्रणाली से परिचित कराना है.