Dehradun News: देहरादून के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में शुक्रवार को नवाचार परिषद के तहत कार्यशाला आयोजित हुई। विद्यालय और यूपीईएस के सहयोग समझौते के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को रचनात्मक चिंतन, नए विचार विकसित करने और समस्याओं के समाधान खोजने के तरीके बताए गए। समूह गतिविधियों के जरिए छात्राओं ने विचार साझा किए और समाधान तलाशने की प्रक्रिया समझी।, Dehradun Hindi News - Hindustan.