बाल महोत्सव में सोलो डांस व फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा. जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बच्चों को किया प्रेरित माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। बाल भवन में बाल दिवस पर आयोजित बाल महोत्सव में शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सोलो डांस, क्लासिकल सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, फैंसी ड्रेस और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग.