Jamshedpur News: आरटीआई के जवाब में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने माना कि जमशेदपुर में रियल टाइम एक्यूआई डिस्प्ले नहीं है और पीएम 2.5 की नियमित निगरानी भी नहीं होती। गोपाल मैदान और गोलमुरी के दो केंद्रों पर प्रदूषकों की मैनुअल जांच रोजाना नहीं की जाती। प्रदूषण के स्रोतों और स्वास्थ्य प्रभावों का अध्ययन भी नहीं हुआ। जेएचआरसी ने पारदर्शिता की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।, Jamshedpur Hindi.